????? ??????? ?? ???? ?? ???????

Published at :29 Oct 2015 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
????? ??????? ?? ???? ?? ???????

सरकार किसानों के दर्द से अनभिज्ञ जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर झामुमो का धरना प्रदर्शनग्यारह सूत्री मांग पत्र महामहिम राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा फोटो: 29 जाम 14 संबोधित करते जिलाध्यक्ष व उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, जामताड़ा कोर्ट झारखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय […]

विज्ञापन

सरकार किसानों के दर्द से अनभिज्ञ जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर झामुमो का धरना प्रदर्शनग्यारह सूत्री मांग पत्र महामहिम राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा फोटो: 29 जाम 14 संबोधित करते जिलाध्यक्ष व उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, जामताड़ा कोर्ट झारखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के निकट झारखंड मुक्ति मोरचा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल विधायक रविंद्रनाथ महतो एवं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 11 सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा. श्री महतो ने कहा कि पूरे राज्य में सूखा की स्थिति को देखते हुए वर्तमान प्रदेश की सरकार कोई त्वरित कार्रवाई नहीं कर रही. जो एक चिंता का विषय है. जिलाध्यक्ष और विधायक रविंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में धरना एवं प्रदर्शन किया गया. महामहिम राज्यपाल को भेजे गये मांग पत्र में झारखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, किसानों को तत्काल मुआवजा के रूप में एक लाख रुपये देने, दाल सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का मूल्य नियंत्रित करने सहित अन्य मांग की गयी. वहीं उन्होंने कहा सरकार को किसानों की फिक्र नहीं है और न ही वो किसानों का दर्द ही समझ रही है. हालात आज ऐसे हैं कि किसान पलायन को मजबूर हैं. वहीं मौके पर धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम, जिला सचिव व विधायक रविंद्रनाथ महतो, कैलाश प्रसाद साव, आनंद टुडू, मदन मरांडी, अरविंद कुमार भैया, रीता महतो, साकेश सिंह, चंचल राय, इम्तियाज अंसारी, परेश चंद्र यादव, असीत मंडल, जीतू सिंह, रविंद्रनाथ दुबे सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola