अभिभावकों ने किया रोड जाम

Published at :29 Oct 2015 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
अभिभावकों ने किया रोड जाम

हादसा. ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बची संत तेरेसा स्कूल की दो छात्राएं दुमका : दुधानी में स्टोन चिप्स से लदे एक ट्रक की चपेट में आने से संत तेरेसा बालिका विद्यालय की दो छात्राएं बाल-बाल बच गयी. हालांकि इनमें से एक को मामूली चोट आयी है. वहीं घटना को लेकर उग्र अभिभावकों […]

विज्ञापन
हादसा. ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बची संत तेरेसा स्कूल की दो छात्राएं
दुमका : दुधानी में स्टोन चिप्स से लदे एक ट्रक की चपेट में आने से संत तेरेसा बालिका विद्यालय की दो छात्राएं बाल-बाल बच गयी. हालांकि इनमें से एक को मामूली चोट आयी है. वहीं घटना को लेकर उग्र अभिभावकों ने स्कूल के सामने सड़क जाम कर दिया. स्कूल की छात्राएं सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगी.
सूचना मिलने पर नगर थानेदार सह टाउन इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद चौधरी ने लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया. इंस्पेक्टर चौधरी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. राजेन्द्र साह ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ट्रक ने पीछे से उनकी मोटरसाईकिल में धक्का मार दिया.
उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. दरअसल यह घटना उस समय हुई जब छुट्टी के बाद कमलाबाग काॅलोनी की प्रीति कुमारी सहेली रश्मि कुमारी के साथ पिता राजेन्द्र साह की मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी. तभी ट्रक ने मोटरसाइकिल को ठोकर मारी जिससे दोनों छात्राएं ट्रक के अंदर चली गयी पर चालक ने ट्रक रोक लिया जिस कारण बड़ा हादसा टल गया.
अभिभावकों की मांग
स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर, छुट्टी के समय ट्रैफिक पुलिस की हो तैनाती
उग्र अभिभावकों ने स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने और छुट्टी के समय ट्रैफिक पुलिस को वहां तैनात करने की मांग की.
बाइक दुर्घटना में एक घायल : बासुकिनाथ. तालझारी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सोनारायठाडी थाना के बहिंगा गांव के समीप बुधवार को बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. देवीपुर का रवि कुमार सिंह तेज गति में देवघर की और जा रहा था इसी बीच एक मवेशी को बचाने के क्रम में बीच सड़क पर वह गिर गया. ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया तथा बाद में वह परिजनों के साथ देवघर चला गया.
सड़क दुर्घटना में दो घायल : सरैयाहाट. सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चन्दुबथान गांव में सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान कुसमडीह के मुन्ना मरांडी (25) व अंजू देवी (20) वर्ष के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति चन्दुबथान गांव से सरैयाहाट की ओर आ रहे थे कि रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ जाने से हादसा हुआ. घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola