तीन सड़कों का बन रहा डीपीआर

Published at :17 Jun 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
तीन सड़कों का बन रहा डीपीआर

17 करोड़ की लागत से बनेगी 11 किमी लाइफ लाइन आनंद जायसवाल दुमका : पथ निर्माण विभाग शहर से सटे ग्रामीण इलाके की सात प्रमुख सड़कों का जल्द ही निर्माण करायेगा. इनमें से तीन प्रमुख सड़क के लिए तो विभागीय स्तर से डीपीआर बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. इन पथों में […]

विज्ञापन
17 करोड़ की लागत से बनेगी 11 किमी लाइफ लाइन
आनंद जायसवाल
दुमका : पथ निर्माण विभाग शहर से सटे ग्रामीण इलाके की सात प्रमुख सड़कों का जल्द ही निर्माण करायेगा. इनमें से तीन प्रमुख सड़क के लिए तो विभागीय स्तर से डीपीआर बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. इन पथों में श्रीअमड़ा से गोलपुर तक की 11 किमी लंबी सड़क की परियोजना को पहली प्राथमिकता में रखा गया है.
दरअसल यह पथ शहर से सबसे सटा हुआ तथा अब तक उपेक्षित रही है. इसी पथ पर दिग्घी गांव भी है, जहां सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय का 109 एकड़ में फैला विशाल कैम्पस तैयार हो रहा है.
राज्य सरकार ने इसी कैम्पस के अंदर मेडिकल कॉलेज बनाने का भी फैसला किया है. ऐसे में इस कैम्पस के लिए अच्छी रोड कनेक्टिविटी बहुत मायने रखती है. दुमका-पाकुड़ रोड पर तीसरे किमी में श्रीअमड़ा से दिग्घी तक अभी ग्रेड वन सड़क है. जबकि चांदोपानी, उपरमुर्गाथली, हेठ मुर्गाथली एवं लतार गोलपुर तक जाने के लिए लगभग सड़क कच्ची ही है. पूरी सड़क को साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाया जायेगा, जबकि दिग्घी मोड़ से विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक 600 मीटर की लंबाई तक यह लिंक रोड 7 मीटर चौड़ी बनेगी. सड़क के किनारे ढ़ाई-ढ़ाई मीटर चौड़ा फ्लैंक भी बिछाया जायेगा.
मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में तकरीबन 17 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस सड़क की खास बात यह होगी कि यह रिंग रोड और एडीबी संपोषित गोविंदपुर-सहिबगंज हाइवे से जहां कनेक्ट रहेगा, वहीं शिवपहाड़-शहरजोरी रोड के 8 वें किमी में यह मिल जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola