25 हजार पीस डेटोनेटर बरामद, चालक गिरफ्तार

Published at :17 Jun 2015 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
25 हजार पीस डेटोनेटर बरामद, चालक गिरफ्तार

बासुकिनाथ : बासुकिनाथ नंदी चौक के समीप मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान जरमुंडी पुलिस ने विस्फोटक लोडेड बोलेरो जेएच01बीई/6222 को जब्त किया. सात बोरा में पैकेट बंद 25 हजार पीस डेटोनेटर एवं कोलटैक्स पुलिस ने बरामद किया. बोलेरो का चालक सुरेंद्र कुमार पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार किया. चालक ने पुलिस को बताया कि […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : बासुकिनाथ नंदी चौक के समीप मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान जरमुंडी पुलिस ने विस्फोटक लोडेड बोलेरो जेएच01बीई/6222 को जब्त किया. सात बोरा में पैकेट बंद 25 हजार पीस डेटोनेटर एवं कोलटैक्स पुलिस ने बरामद किया.

बोलेरो का चालक सुरेंद्र कुमार पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार किया. चालक ने पुलिस को बताया कि वह कोडरमा जिला, धाप थाना अंतर्गत मसनौडीह टांड़ जंगल से विस्फोटक लेकर दुमका जिले का सरसडंगाल जा रहे थे. वह मंगलवार की सुबह करीब चार बजे विस्फोटक लोड कर निकला था. सरसडंगाल के अजीम उद्दीन ने विस्फोटक डेटोनेटर पहुंचाने के लिए उसे छह हजार रुपये किराया दिया था.

बोलेरो चालक ने पुलिस को बताया कि डेटोनेटर मालिक बिना नंबर वाले सफेद ऑल्टो गाड़ी से आगे-आगे जा रहा था. बोलेरो पकड़ाते देख वह तेजी से निकल गया. चालक कोडरमा जिले के डोपचांच थाना अंतर्गत नवाडीह गांव का रहनेवाला है. बोलेरो का मालिक उसी गांव के महेश मेहता का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola