बच्ची के जन्म के बाद प्रसूता की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2015 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट की 22 वर्षीय बबीता देवी की मौत सोमवार को सदर अस्पताल में हो गयी. बबीता देवी प्रसव के लिए सोमवार की सुबह 5:30 बजे दुमका सदर अस्पताल आयी थी. यहां महिला चिकित्सक की देख-रेख में 6:15 बजे उसने साढ़े तीन किलो वजन की एक बच्ची हुई और बच्ची के […]
विज्ञापन
दुमका : रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट की 22 वर्षीय बबीता देवी की मौत सोमवार को सदर अस्पताल में हो गयी. बबीता देवी प्रसव के लिए सोमवार की सुबह 5:30 बजे दुमका सदर अस्पताल आयी थी. यहां महिला चिकित्सक की देख-रेख में 6:15 बजे उसने साढ़े तीन किलो वजन की एक बच्ची हुई और बच्ची के जन्म के 15 मिनट बाद बबीता देवी की मौत हो गई.
जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो परिजन उग्र हो गये और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लग. चिकित्सक व एएनएम की लापरवाही से बबीता देवी की मौत हो जाने का आरोप लगाने लगे.
जिसे देखकर पट्रोलिंग कर रही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरी जानकारी ली. इसके बाद परिजन मृतका को मारूती वेन से अपने साथ घर ले गये. मृतिका के परिजनों ने बताया कि बबीता देवी को एक पुत्र भी है, जिसका ईलाज बाहर चल रहा है और इसी सिलसिले में मृतका का पति रामविलास मंडल अपने बेटे के देख-रेख के लिए करीब एक माह से घर से बाहर रह रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










