रंगदारी मांगने के मामले में छह के विरुद्ध मामला दर्ज

Published at :15 Jun 2015 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के मामले में छह के विरुद्ध मामला दर्ज

रामगढ़ : थाना क्षेत्र के महुबन्ना गांव में वादी कृष्ण कुमार महतो ने महुबन्ना गांव के छह लोगों के विरुद्ध 1.5 लाख रुपये रंगदारी मांगने तथा नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो महीने पहले भतोड़िया बी पंचायत के भतोड़िया जोरिया के […]

विज्ञापन
रामगढ़ : थाना क्षेत्र के महुबन्ना गांव में वादी कृष्ण कुमार महतो ने महुबन्ना गांव के छह लोगों के विरुद्ध 1.5 लाख रुपये रंगदारी मांगने तथा नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो महीने पहले भतोड़िया बी पंचायत के भतोड़िया जोरिया के पास वादी कृष्ण कुमार जो पेशे से बिजली मिस्त्री है.
उसके साथ उसी गांव के ट्रैक्टर चालक विनोद मंडल (30) कृष्ण कुमार के कहने पर ट्रैक्टर से बिजली पोल लेकर जोरिया पहुंचा यहां लूज तार की मरम्मत की जा रही थी. बिजली विभाग द्वारा शर्ट डाउन नहीं किया गया था. जिसकी वजह से ट्रैक्टर चालक विनोद मंडल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. बाद में विनोद मंडल के परिजन गोड्डा-दुमका सड़क मार्ग को महुबन्ना के पास जाम कर दिया था. बाद में बिजली विभाग द्वारा मृतक के परिजन को 50 हजार रुपये मुआवजा के रूप में दिया गया था.
लेकिन अभी अन्य मांगों से कृष्ण महतो व बिजली विभाग मुकर रहा है और मृतक के परिजन कृष्ण महतो से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मामले में वादी कृष्ण महतो वादी के बयान पर महुबन्ना ठाड़ी के दूसरे पक्ष सचिन मांझी, अशोक मंडल, राजेंद्र मांझी, आनंद मांझी पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रामगढ़ थाना कांड संख्या 75 के अंतर्गत भादवि की धारा 386/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola