रंगदारी नहीं देने पर दाव से किया घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2015 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : नगर थाना पुलिस ने शिवपहाड़ के विक्रम दास को रंगदारी मांगने एवं जान लेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को शिवपहाड़ चौक पर चाय नाश्ता का ढेला लगाने वाला सागर दा को दाव से मारकर लहूलुहान किये जाने के मामले में थाना पुलिस ने उसकी पत्नी रीना दा […]
विज्ञापन
दुमका : नगर थाना पुलिस ने शिवपहाड़ के विक्रम दास को रंगदारी मांगने एवं जान लेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को शिवपहाड़ चौक पर चाय नाश्ता का ढेला लगाने वाला सागर दा को दाव से मारकर लहूलुहान किये जाने के मामले में थाना पुलिस ने उसकी पत्नी रीना दा के बयान पर मामला दर्ज करने बाद घटना स्थल से दाव बरामद करते हुए मुख्य आरोपित विक्रम दास को भी गिरफ्तार कर लिया.
रीना दा के अनुसार उसका पति शिवपहाड़ चौक पर चाय नाश्ता का ढेला लगाता है. शनिवार को शिवपहाड़ के ही विक्रम दास, लक्ष्मी दास, चंदन सिंह ने दुकान पर नाश्ता किया और पैसे दिये बगैर एक हजार रुपये रंगदारी के रूप में मांगने लगा.
सागर दा द्वारा इससे इनकार करने पर गाली गलौज करते हुए ढेला में रखा सामान फेंकने लगा और मना करने पर विक्रम दास अपने हाथ में लिए दाव से सागर दा पर प्रहार कर दिया. जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा, इसके बाद बीच बचाव करने आये भाई उत्तम दा के भी हाथ में दाव से मारकर घायल कर दिया. इस मारपीट में घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










