ऑटो दुर्घटना में पांच व्यक्ति घायल

Published at :06 Jun 2015 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो दुर्घटना में पांच व्यक्ति घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बासुकिनाथ-दुमका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सरडीहा गांव के समीप ऑटो पलटने से पांच यात्री क्रमश: गरीब चौधरी, सरिता देवी, अंजली कुमारी, सविता देवी एवं सुरज कुमार घायल हो गया. सभी दुमका से जसीडीह जा रहे थे. चालक को झपकी आने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे ऑटो […]

विज्ञापन
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बासुकिनाथ-दुमका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सरडीहा गांव के समीप ऑटो पलटने से पांच यात्री क्रमश: गरीब चौधरी, सरिता देवी, अंजली कुमारी, सविता देवी एवं सुरज कुमार घायल हो गया. सभी दुमका से जसीडीह जा रहे थे. चालक को झपकी आने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे ऑटो पलट गयी.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल गरीब चौधरी को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर किया. ऑटो को जब्त कर पुलिस थाने ले आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola