विवाहिता प्रेमी संग फरार

Published at :27 May 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता प्रेमी संग फरार

रामगढ़. रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोआम पंचायत के बासबेरवा गांव में एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. फरार महिला मकु टुडू घर में रखे 40 हजार रुपये भी लेकर प्रेमी के साथ चली गई. फरार महिला के पति सुकुल टुडू ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह मिजोरम […]

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोआम पंचायत के बासबेरवा गांव में एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. फरार महिला मकु टुडू घर में रखे 40 हजार रुपये भी लेकर प्रेमी के साथ चली गई. फरार महिला के पति सुकुल टुडू ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह मिजोरम में मजदूरी करता था और वह 2-4 महीने से अपनी पत्नी को कड़बिंधा स्टेट बैंक के एकाउंट में रुपये भेजा करता था.

एक महीने पूर्व उसका पति कुल 40 हजार रुपये अपनी पत्नी के एकाउंट में भेजा था. जब वह 23 मई को घर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी लेटो गांव के चुड़का बास्की के साथ फरार हो गयी है. वादी सुकुल टुडू ने अपनी पत्नी मकु टुडू एवं प्रेमी चुड़का बास्की के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ राशि बरामद करने की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola