एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब, गर्मी से लोग बेहाल

Published at :26 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब, गर्मी से लोग बेहाल

काठीकुंड . काठीकुंड तेलियाचक बाजार के कुम्हार टोला स्थित ट्रांसफॉर्मर खराब होने से मुहल्ले के लोग गरमी व अंधेरे में रहने को विवश हैं. यहां एक सप्ताह पहले ट्रांसफॉर्मर खराब हुआ है, लेकिन अब तक विद्युत विभाग की ओर से किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार लगभग 100 घरों […]

विज्ञापन

काठीकुंड . काठीकुंड तेलियाचक बाजार के कुम्हार टोला स्थित ट्रांसफॉर्मर खराब होने से मुहल्ले के लोग गरमी व अंधेरे में रहने को विवश हैं. यहां एक सप्ताह पहले ट्रांसफॉर्मर खराब हुआ है, लेकिन अब तक विद्युत विभाग की ओर से किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार लगभग 100 घरों को इस ट्रांसफॉर्मर से बिजली प्राप्त होती है. कुम्हार टोला के निवासियों ने बताया कि बिजली मिस्त्री को मरम्मती के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब यह ठीक होने की स्थिति में नहीं है. ग्रामीणों ने जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है. इस संबंध में स्थानीय विधायक, विद्युत विभाग के एसडीओ को लिखित रूप से सूचित करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola