आरा-मोहनिया हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, ससुराल जा रहे युवक की मौत

Published by :Ragini Shamra
Published at :10 May 2026 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
आरा-मोहनिया हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, ससुराल जा रहे युवक की मौत

Bihar Road Accident: आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. युवक अपनी ससुराल जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घटना भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित मल्थर गांव के समीप की है. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

बक्सर जिले का रहने वाला था युवक

मृतक की पहचान बक्सर जिले के सिकरौल लख थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी 24 वर्षीय शेखर बिंद के रूप में हुई है. वह प्रेमचंद बिंद का पुत्र था और पेशे से बोरिंग मिस्त्री का काम करता था.

ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि शेखर बिंद बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था. इसी दौरान मल्थर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और चालक का पता लगाने में जुटी हुई है.

Also Read:आरा में सनसनी: गर्लफ्रेंड से बात करने से रोका तो साले ने जीजा को मारी गोली

विज्ञापन
Ragini Shamra

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन