क्राईम// पेज-3// जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

Published at :26 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
क्राईम// पेज-3// जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

कोर्ट प्रतिनिधि, दुमकामुफस्सिल थाना अंतर्गत हरणाकुंडी गांव में सोमवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में एक पक्ष की शांति देवी, पति हराधन मंडल व पुत्र कटकी मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. कटकी […]

विज्ञापन

कोर्ट प्रतिनिधि, दुमकामुफस्सिल थाना अंतर्गत हरणाकुंडी गांव में सोमवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में एक पक्ष की शांति देवी, पति हराधन मंडल व पुत्र कटकी मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. कटकी ने बताया कि उसके पड़ोसी सुदामा मंडल, नंदकिशोर मंडल, संतोष मंडल व अशोक मंडल ने अपने घर से ईंट व पत्थर चलाकर घायल कर दिया. उसने बताया कि उसके घर से सटा हुए डेढ़ कट्ठा जमीन खाली पड़ा था, जिसे कुछ दिनों पहले उसने खरीद लिया था. लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि ये जमीन पर पहले हमारा अधिकार है. इसी बात को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. ………………………………….फोटो 26 दुमका क्राईम 1 व 2 घायल मां व पुत्र.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola