क्राईम// पेज-3// फांसी लगाक र युवक ने की आत्महत्या, यूडी केस दर्ज

Published at :26 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
क्राईम// पेज-3// फांसी लगाक र युवक ने की आत्महत्या, यूडी केस दर्ज

प्रतिनिधि, मसलियाथाना क्षेत्र के सीतासाल गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने गले में फांसी लगाकर जीवन की इहलीला समाप्त कर ली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीतासाल गांव के 25 वर्षीय पलटन हेंब्रम ने कई साल पहले सुनीता मुर्मू से प्रेम विवाह किया था. सोमवार को पलटन हंेब्रम ने अपनी पत्नी सुनीता […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलियाथाना क्षेत्र के सीतासाल गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने गले में फांसी लगाकर जीवन की इहलीला समाप्त कर ली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीतासाल गांव के 25 वर्षीय पलटन हेंब्रम ने कई साल पहले सुनीता मुर्मू से प्रेम विवाह किया था. सोमवार को पलटन हंेब्रम ने अपनी पत्नी सुनीता मुर्मू क ो नये मकान में खाना बनाने क े लिए कहा. इसपर सुनीता झल्ला उठी और बोला कि हर दिन की तरह वह पुराने मकान में खाना बनायेगी. इसी बात को लेकर आपस में नोंकझोंक हो गई और इसके बाद सुनीता मुर्मू नये घर में खाना बनाने चली गयी. इधर गुस्साये पति ने मौका पाकर पुराने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. खाना बनाने के बाद जब सुनीता पुराने घर में आयी तो देखा कि उसकी पति की लाश रस्सी में टंगी झूल रही है. काफी हो हल्ला करने के बाद अगल-बगल के लोगों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मसलिया के पुलिस को दी गयी, घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता मुर्मू के बयान पर मसलिया थाना में यूडी केश दर्ज क र शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola