बनने के साथ ही बिगड़ने लगी सड़क

Published at :25 May 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बनने के साथ ही बिगड़ने लगी सड़क

प्रतिनिधि, रानीश्वरपथ निर्माण विभाग की ओर से रानीबहाल से महेशखाला तक पथ चौड़ीकरण कार्य चल रहा है़ पथ पर एक ओर कालीकरण का कार्य किया जा रहा है़ दूसरी ओर पथ उखड़ना भी शुरू हो गया है़ इस पथ पर पाथरा से हामिदपुर के बीच एक पुल के पास हाल ही में कालीकरण किये गये […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वरपथ निर्माण विभाग की ओर से रानीबहाल से महेशखाला तक पथ चौड़ीकरण कार्य चल रहा है़ पथ पर एक ओर कालीकरण का कार्य किया जा रहा है़ दूसरी ओर पथ उखड़ना भी शुरू हो गया है़ इस पथ पर पाथरा से हामिदपुर के बीच एक पुल के पास हाल ही में कालीकरण किये गये पथ धंस गया है़ संवेदक द्वारा उस जगह पर पत्थर का डस्ट गिरा दिया गया है़ इसके अलावा पथ पर विभिन्न जगहों पर बनाये गये पहुंच पथ भी धंसने लगा है़ पुल के पहुंच पथ धंसना शुरू हो जाने से पथ पर दुघर्टना भी घट रही है़ जानकारों का कहना है कि पुल के पहुंच पथ पर बालू या पत्थर का डस्ट भरना था़ लेकिन संवेदक कंपनी द्वारा पहुंच पथ पर मिट्टी भर दिये जाने तथा उसके ऊपर कालीकरण किये जाने से पहुंच पथ धंसने लगा है़ स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी बरसात शुरू नहीं हुआ है़ बरसात शुरू होने पर पानी पड़ने से पथ की स्थिति दयनीय हो जायेगा़ इस पथ पर अंगरेज जमाने का जो पुल था़ वह काफी मजबूत था़ वैसे सभी पुलों को तोड़ कर नये सिरे से पूल बनाया गया है़ नये पुल का निर्माण घटिया किस्म के बनाया गया है़——————फोटो 25 डीएमके/रानीष्वरक्षतिग्रस्त रानीबहाल-महेशाखाला पथ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola