ePaper

45 हजार श्रद्धालुओं ने फौजदारी बाबा काे किया जलाभिषेक

Updated at : 13 Oct 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
45 हजार श्रद्धालुओं ने फौजदारी बाबा काे किया जलाभिषेक

सरकारी पुजारी ने षोडशोपचार विधि से बाबा फौजदारीनाथ की प्रभातकालीन पुरोहित पूजा की.

विज्ञापन

कार्तिक सोमवारी को बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रतिनिधि, बासुकिनाथ कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में भक्तों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह में स्पर्श पूजा के लिए पहुंचे. गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर प्रबंधन के अनुसार सोमवारी पर 45 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. चार बजे भारे मंदिर खुलने पर सरकारी पुजारी ने षोडशोपचार विधि से बाबा फौजदारीनाथ की प्रभातकालीन पुरोहित पूजा की. इसके बाद भक्तों के लिए मंदिर गर्भगृह को खोल दिया गया. उतरवाहिनी गंगा सुल्तानगंज से पैदल गंगाजल लाकर सोमवार को श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का अभिषेक किया. पुजारी के द्वारा फुलेल, ईत्र, घाम चंदन, दूध, दही, घी, शक्कर, फल-फूल, मधु, धोती, साड़ी, जनेऊ आदि शिवलिंग पर अर्पित किया गया. सुबह चार बजे से श्रद्धालु कतारबद्ध व सुरक्षित व्यवस्था के तहत भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना प्रारंभ किया. शाम पांच बजे भोलेनाथ की विश्राम पूजा के लिए कांवरियों का जलार्पण और पूजा रोक दी गयी. इस बीच भगवान भोलेनाथ की षोडशोपचार पूजन के बाद विश्राम के लिए बाबा मंदिर के कपाट बंद कर दिये गये. विश्राम पूजन के बाद मंदिर के कपाट पुनः खोले गये और श्रद्धालुओं ने फिर से मंदिर में जलार्पण करना शुरू किया, जो रात्रिकालीन शृंगार पूजा तक जारी रही. श्रद्धालुओं ने बाबा का गठबंधन ध्वजारोहण और पूर्व मनौतियों के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान और कर्मकांड संपन्न करवाये. मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने दूध और अन्य अभिषेक द्रव्य से अष्टाध्याई रुद्राभिषेक पूजन संपन्न करवाया. इस मौके पर विभिन्न ग्रहों से पीड़ित श्रद्धालुओं ने ग्रह शांति पूजा कालसर्प दोष शांति पूजन और जप अनुष्ठान महामृत्युंजय जप आदि संपन्न करवाए. वहीं मान्यता है कि कार्तिक मास में सूर्योदय पूर्व स्नान व भगवान की पूजा से पुण्य की प्राप्ति होती है. श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जर्लापण के लिए मंदिर में सुरीक्षा बल लगे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola