रेड क्रॉस सोसायटी ने लगाया शिविर

Published at :25 May 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
रेड क्रॉस सोसायटी ने लगाया शिविर

दुमका. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दुमका शाखा की ओर से आयोजित नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर में चिकित्सक डॉ राजेश रौशन ने हिजला स्थित संप्रेक्षण गृह के किशोरों के दाँत की जांच की. बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सचिव अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कुल 28 बच्चों की जांच की गयी. इसमें […]

विज्ञापन

दुमका. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दुमका शाखा की ओर से आयोजित नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर में चिकित्सक डॉ राजेश रौशन ने हिजला स्थित संप्रेक्षण गृह के किशोरों के दाँत की जांच की. बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सचिव अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कुल 28 बच्चों की जांच की गयी. इसमें अधिकतर बच्चों में गम ब्लीडिंग, दांत दर्द, गंदगी व दांत में सड़न की बीमारी पायी गयी. जरूरतमंद बच्चों को दवाई, माउथ क्लीनर आदि नि:शुल्क दिया गया. संयुक्त सचिव मनोज कुमार घोष ने कहा अगले महीने संप्रेक्षण गृह में योग शिविर लगाया जायेगा. इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव, संयुक्त सचिव के अलावा सदस्य रमन कुमार वर्मा, संप्रेक्षण गृह के हाउस मास्टर दिनेश कुमार महतो आदि थे. ——-24 दुमका-रेड क्रॉस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola