ओके.... युवा कांग्रेस कमेटी चलायेगी सदस्यता अभियान

Published at :25 May 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... युवा कांग्रेस कमेटी चलायेगी सदस्यता अभियान

प्रतिनिधि, दुमका नवगठित दुमका लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को कांग्रेस भवन में अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत माला पहना कर किया गया. अध्यक्ष श्री सिंह ने संगठन की मजबूती व विस्तार पर बल देते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नवगठित दुमका लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को कांग्रेस भवन में अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सभी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत माला पहना कर किया गया. अध्यक्ष श्री सिंह ने संगठन की मजबूती व विस्तार पर बल देते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में ऊर्जावान युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा. सदस्यता अभियान की सफलता के लिए महासचिव विलियम टुडू को अभियान का संयोजक एवं उपाध्यक्ष मो कलामुद्दीन अंसारी को सह संयोजक बनाया गया. उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को लोक लुभावन वादे व अच्छे दिन के सपने दिखाकर केंद्र की सत्ता हासिल करने वाली सरकार के जनविरोधी कार्यों को गांव-गांव जाकर जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं के निदान के लिए चरणबद्ध आंदोलन भी किया जायेगा. मौके पर उपाध्यक्ष मो कलामुद्दीन अंसारी, महासचिव शहरोज शेख, विलियम टुडू, सचिव प्रीतम मंडल, चंदन दे, स्टीफन मरांडी, राजीव दुबे, जगन्नाथ पांडेय, श्रीमंत हांसदा, सिकंदर बेसरा, मो सिराजुद्दीन शेख, सुबोदी बास्की, सबीजन बीबी, राजू साह, संजीव कुमार बेसरा, असगर अंसारी, सहदेव मुर्मू, राजेश बेसरा आदि उपस्थित थे. …………………………..फोटो 24 दुमका कांग्रेस बैठक करते युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता. ……………………………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola