दुमका : झारखंड सीआइएसएफ का होगा गठन

दुमका में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, सीआइएसएफ की तर्ज पर राज्य में शक्ति रक्षा विश्वविद्यालय का भी होगा गठन दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घोषणा की है कि सीआइएसएफ की तर्ज पर राज्य में झारखंड सीआइएसएफ का गठन किया जायेगा. इससे बेरोजगार युवाओं को सिक्यूरिटी सर्विसेज में रोजगार मिल सके और प्राइवेट कंपनियों […]
दुमका में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, सीआइएसएफ की तर्ज पर
राज्य में शक्ति रक्षा विश्वविद्यालय का भी होगा गठन
दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घोषणा की है कि सीआइएसएफ की तर्ज पर राज्य में झारखंड सीआइएसएफ का गठन किया जायेगा. इससे बेरोजगार युवाओं को सिक्यूरिटी सर्विसेज में रोजगार मिल सके और प्राइवेट कंपनियों की दलाली का उन्हें शिकार न होना पड़े. दुमका सदर प्रखंड के नावाडीह गांव में देर शाम जनसंवाद के दौरान उन्होंने यह घोषणा की.
यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका जवाब दिया. सीएम ने कहा कि युवा पुलिस और सेना में बहाली के लिए दक्ष बन सके, इसके लिए सरकार शक्ति रक्षा विश्वविद्यालय भी स्थापित करेगी. इस विश्वविद्यालय में उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा. प्रशिक्षण के बाद उन्हें तुरंत नौकरी मिलेगी.
आदिवासी बच्चियों के लिए नर्सिग स्कूल : सीएम ने कहा कि एक वक्त था, जब पूरे देश में केरल की नर्स सेवा देती थीं. आज वे विदेशों में भी जा रही हैं. हम झारखंड की युवतियों को भी प्रशिक्षण देंगे. आदिवासी युवतियों के लिए नर्सिग स्कूल बनेगा.
एक जुलाई तक बंट जायेगा सबको बीपीएल कार्ड : सीएम ने कहा कि पहली जुलाई तक दुमका जिले में सबको बीपीएल कार्ड मिल जायेगा. उन्होंने कहा कि अभी सर्वे का काम चल रहा है. कार्ड बन जाने के बाद सभी परिवारों को अनाज मिलेगा.
अगले बजट का फोकस गांवों पर : सीएम ने कहा कि गांवों के विकास पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है. अगला जो बजट होगा, वह किसानों और ग्रामीणों पर केंद्रित होगा. 80 प्रतिशत बजट गांवों के लिए ही बनेगा.
जितने नेता, बेरोजगारों का दुश्मन : सीएम ने एक युवक द्वारा स्थानीयता नीति को लेकर उठाये गये सवाल पर कहा कि जितने नेता हैं, बेरोजगारों के दुश्मन हैं. यही वजह है कि 13 सालों में शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो सकी. उनकी सरकार बनी, तो लगभग पांच हजार शिक्षक बहाल हुए. अभी और बहाल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










