सड़क हादसे में तीन घायल, चालक फरार

Published at :21 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन घायल, चालक फरार

मसलिया. टोंगरा थाना मुख्यालय से मात्र आधा किमी दूरी पर सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. टोंगरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार टोंगरा थाना से आधा किमी की दूरी पर तीखे मोड़ पर चालक ने ऑटो का नियंत्रण खो दिया और पलट गयी. हादसे में सुमित केजरीवाल, मां सुशीला केजरीवाल व मौसी […]

विज्ञापन

मसलिया. टोंगरा थाना मुख्यालय से मात्र आधा किमी दूरी पर सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. टोंगरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार टोंगरा थाना से आधा किमी की दूरी पर तीखे मोड़ पर चालक ने ऑटो का नियंत्रण खो दिया और पलट गयी. हादसे में सुमित केजरीवाल, मां सुशीला केजरीवाल व मौसी मीना साव घायल हो गये. तीनों मुंबई के रहने वाले हैं. इसकी सूचना टोंगरा पुलिस को दी गयी, जिसके बाद तीनों घायलों को पहले रानीश्वर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. गंभीर अवस्था को देखते हुए तीनों घायलों को दुमका सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. दुर्घटनाग्रस्त टेंपो का नंबर जेएच 04 जी/6850 है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. चालक के विरुद्ध धारा 279, 337 व 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola