जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक

संवाददाता, दुमकाकृषि क्षेत्र एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में ऋण को बढ़ावा दें, ताकि कृषि कार्य एवं जिले की प्रगति में बैंकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके. यह बात उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में कही. जिसमें साख जमा अनुपात के वर्तमान दर को कम बताते हुए उपायुक्त ने इसे […]
संवाददाता, दुमकाकृषि क्षेत्र एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में ऋण को बढ़ावा दें, ताकि कृषि कार्य एवं जिले की प्रगति में बैंकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके. यह बात उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में कही. जिसमें साख जमा अनुपात के वर्तमान दर को कम बताते हुए उपायुक्त ने इसे बढ़ावा देने का निर्देश दिया. उपायुक्त दुमका ने लीड बैंक मैनेजर इसीदोर कुजूर को यह निर्देश दिया कि बैंकों की शाखाओं द्वारा हर माह में कम से कम एक वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम एवं महीने के 28 तारीख को एसएचजी क्रेडिट कैंप आयोजित की जाय. बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, जिला कल्याण पदाधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम के अलावा जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधि एवं सभी अंचल अधिकारियों ने भाग लिया.—————–फोटो20-दुमका-71बैंक के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी राहुल कुमार सिन्हा.—————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










