कस्तूरबा संगम में भाग लेने 97 छात्राएं गयी रांची

Published at :20 May 2015 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा संगम में भाग लेने 97 छात्राएं गयी रांची

प्रतिनिधि, दुमकाराज्यस्तरीय कस्तूरबा संगम में भाग लेने के लिए दुमका से 97 छात्राएं मंगलवार को रांची के खेलगांव रवाना हुई. प्रभाग प्रभारी सिंहासनी कुमारी ने बताया कि 15 मई को जिलास्तरीय अंतर कस्तूरबा विद्यालय प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा गया गया […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाराज्यस्तरीय कस्तूरबा संगम में भाग लेने के लिए दुमका से 97 छात्राएं मंगलवार को रांची के खेलगांव रवाना हुई. प्रभाग प्रभारी सिंहासनी कुमारी ने बताया कि 15 मई को जिलास्तरीय अंतर कस्तूरबा विद्यालय प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा गया गया है. इसमें लोकनृत्य, एकल गायन, नाटक, चित्रांकन, हस्तकला, बैडमिंटन, शतरंज, विज्ञान प्रदर्शनी, फुटबॉल, 100, 200 व 400 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्राओं के साथ सभी-सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की वार्डेन सहित 30 शिक्षिका एवं एक सहायक शिक्षिका भी गई है. श्रीमती कुमारी ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा 2015 में कस्तूरबा की प्रथम टॉपर चंचला कुमारी, द्वितीय टॉपर डॉली प्रिया कुमारी व तृतीय टॉपर प्रियंका कुमारी को राज्यस्तरीय समारोह में समानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है. जिला शिक्षा अधीक्षक सह कार्यक्रम पदाधिकारी मसुदी टुडू ने सभी प्रतिभागियों व शिक्षिकाओं को दो बसों से रांची के लिए रवाना किया और प्रतियोगिता में सफल होने की शुभकामना दी. मौके पर लेखा पदाधिकारी राम सुंदर शर्मा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, रविंद्र कुमार, श्याम सुंदर मोदक, सुमंत कुमार, जिला साधन सेवी मनोज कुमार अंबष्ठ उपस्थित थे. ……………………………….फोटो 19 दुमका 21 हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को रवाना करते डीएसई व अन्य. ………………………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola