पुनरीक्षित पेंशन नहीं मिला तो 11 से अनिश्चितकालीन धरना : पेंशनर समाज

Published at :02 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
पुनरीक्षित पेंशन नहीं मिला तो 11 से अनिश्चितकालीन धरना : पेंशनर समाज

दुमका. झारखंड राज्य पेंशनर समाज के कार्यालय में लक्ष्मीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों की आपात बैठक हुई, जिसमें पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही साथ एक जनवरी 2006 के पूर्व के पेंशनभोगियों के पेंशन के पुनरीक्षण संबंधी बातों पर विचार-विमर्र्श किया गया. 27 मार्च 2015 को […]

विज्ञापन

दुमका. झारखंड राज्य पेंशनर समाज के कार्यालय में लक्ष्मीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों की आपात बैठक हुई, जिसमें पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही साथ एक जनवरी 2006 के पूर्व के पेंशनभोगियों के पेंशन के पुनरीक्षण संबंधी बातों पर विचार-विमर्र्श किया गया. 27 मार्च 2015 को हुई वार्ता के आलोक में पांच पेंशनरों का पुनरीक्षित दर पर पेंशन का विपत्र कोषागार पदाधिकारी को सुपुर्द किया गया है. अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि जिला कोषागार पदाधिकारी ने पांच मई तक पुनरीक्षित पेंशन का दिया हुआ विपत्र पारित कर देने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो 11 मई से अनिश्चितकालीन धरना कोषागार कार्यालय के समक्ष किया जायेगा. आपात बैठक में ही एक शोकसभा आयोजित कर नेपाल और बिहार में आये भूकंप की त्रासदी में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी तथा प्रत्येक पेंशनरों ने 100-100 रुपये भेजने का संकल्प लिया. यह राशि जल्द ही संग्रहित कर भेज दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola