क्राईम// दवा की जगह पी ली जहर

Published at :30 Apr 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
क्राईम// दवा की जगह पी ली जहर

दुमका कोर्ट: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरी की एक महिला सोनामणि सोरेन ने दवा की जगह जहर पी लिया. जब उल्टी होने लगी, तो उसके पति डिप्टी हांसदा ने उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सोनामणि सोरेन ने नगर थाना पुलिस को बयान दिया कि पहले से उसकी तबीयत खराब चल रही […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरी की एक महिला सोनामणि सोरेन ने दवा की जगह जहर पी लिया. जब उल्टी होने लगी, तो उसके पति डिप्टी हांसदा ने उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सोनामणि सोरेन ने नगर थाना पुलिस को बयान दिया कि पहले से उसकी तबीयत खराब चल रही थी, उसके पति शहर से दवा लाकर जहां रखा था, उसी जगह जहर की शीशी रखी थी. गलती से दवा की जगह जहर पी लिया जिससे उल्टी होने लगी, महिला अब खतरे से बाहर है. …………………………नाबालिक लड़की ने खाया जहर दुमका कोर्ट: मुफसिल थाना क्षेत्र के आसनजोर में एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की ने जहर खा लिया. उल्टी होने पर परिजनों ने उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. लड़की मधु के पिता राजगीर प्रसाद साह ने बताया कि मधु दोपहर में चापानल से पानी लेकर घर आई और पढ़ने बैठ गयी. कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी और बेहोश हो गयी. लड़की ने कब, कैसे और क्यों जहर खायी उसका कारणों का पता नहीं चल पाया. लड़की की स्थिति नाजुक बताया जा रहा है. डाक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया है. ………………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola