पेज-3//क्राईम// दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

Published at :29 Apr 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
पेज-3//क्राईम// दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल

प्रतिनिधि, जामा प्रखंड में बुधवार को दोे अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति घायल हो गये. दुमका-पालोजोरी पथ में सुबह करीब 9 बजे नाचनगडि़या पंचायत सचिव बाबूराम मरांडी अपनी पत्नी मणि टुडू के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी क्रम में परगाडीह बैंक के पास तीव्र गति से आ रही दूसरी बाइक ने पीछे […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा प्रखंड में बुधवार को दोे अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति घायल हो गये. दुमका-पालोजोरी पथ में सुबह करीब 9 बजे नाचनगडि़या पंचायत सचिव बाबूराम मरांडी अपनी पत्नी मणि टुडू के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी क्रम में परगाडीह बैंक के पास तीव्र गति से आ रही दूसरी बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गये. इस दुर्घटना में पत्नी मणि टुडू का दायां पैर टूट गया एवं बाबूराम टुडू को बायें हाथ व बायों पैर में चोट आई है. धक्का मारने वाले दूसरे बाईक के चालक की पहचान नहीं हो पायी है. मारुति कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायलइधर दुमका देवघर पथ के पूसाबहियार गांव के पास एक तेज गति सेे आ रही मारुति भान ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया. जबकि मारुति चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए ले जाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola