क्राईम//पेज-3// बगैर एमवीआई के पुलिस ने किया ट्रैक्टर रिलिज

रामगढ़. थाना क्षेत्र के पुलिस द्वारा व्यक्ति को धक्का मारकर घायल करने व दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रैक्टर को बगैर केस दर्ज किये एवं एमवीआइ के रिलीज करने का आदेश दे दिया. 26 अप्रैल के दिन एक बिना नंबर वाली टै्रक्टर बालू लेकर जा रही थी, इसी क्रम में एक साइकिल सवार चपेट में आ गया और […]
रामगढ़. थाना क्षेत्र के पुलिस द्वारा व्यक्ति को धक्का मारकर घायल करने व दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रैक्टर को बगैर केस दर्ज किये एवं एमवीआइ के रिलीज करने का आदेश दे दिया. 26 अप्रैल के दिन एक बिना नंबर वाली टै्रक्टर बालू लेकर जा रही थी, इसी क्रम में एक साइकिल सवार चपेट में आ गया और घायल हो गया. इस दुर्घटना से घबराये चालक ने ट्रैक्टर को भगाने का प्रयास किया, जिसमें वह असफल रहा और आगे जाकर एक गड्ढे में पलट गया. इसके बाद चालक फरार हो गया. घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को ईलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. चालक गंगाधर दर्वे हंसडीहा थाना क्षेत्र के तुलसी गांव का निवासी बताया जाता है. इस संबंध में एसपी अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि जांंचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










