ओके.... पकड़ी अनियमितता, भुगतान में कटौती

दुमका . नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने नगर परिषद में पूर्व के कार्यपालक पदाधिकारी गंगा राम ठाकुर द्वारा बिजली मरम्मती सामग्री के क्रय में देवघर के संवेदक को लगभग 70 हजार रुपये का भुगतान बिना बिल जांच किये बगैर कर देने का मामला पाया है. इस बात का पता तब अध्यक्ष को चला जब […]
दुमका . नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने नगर परिषद में पूर्व के कार्यपालक पदाधिकारी गंगा राम ठाकुर द्वारा बिजली मरम्मती सामग्री के क्रय में देवघर के संवेदक को लगभग 70 हजार रुपये का भुगतान बिना बिल जांच किये बगैर कर देने का मामला पाया है. इस बात का पता तब अध्यक्ष को चला जब संवेदक की संचिका पुन: भुगतान के लिए उनके समक्ष लायी गयी. पूर्व के भुगतान का अवलोकन अध्यक्ष द्वारा किया गया, तो पाया कि पूर्व के कार्यपालक पदाधिकारी ने भुगतान अध्यक्ष को जानकारी दिये बिना ही कर दिया था. श्रीमती रक्षित ने संवेदक के भुगतान में से 70 हजार की कटौती करते हुए भुगतान करने का निर्देश दिया. ——————-डब्ल्यूटीपी के सफाई का काम पूरादुमका: वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट के सफाई का कार्य गुरुवार को पूरा करा लिया गया, जिसका निरीक्षण चेयरपर्सन अमिता रक्षित ने किया. उनके साथ मुख्य अभियंता मार्टिन खालको, कार्यपालक अभियंता मंगल पूर्ति, कनीय अभियंता प्रशांत हांसदा आदि मौजूद थे. सफाई कार्य के समाप्त होने पर पानी को स्टोर कर सप्लाई की व्यवस्था करने को कहा गया है. ———————-फोटो29-दुमका-16———————–डब्ल्युटीपी का निरीक्षण करने पहुंची अध्यक्षा एवं मुख्य अभियंता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










