मैट्रिक परीक्षा में खुशबू ने लाये 82.8 प्रतिशत अंक

Published at :29 Apr 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा में खुशबू ने लाये 82.8 प्रतिशत अंक

प्रतिनिधि, काठीकुंडराजकीय कृत उच्च विद्यालय की छात्रा तेलियाचक बाजार की खुशबू कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 82.8 प्रतिशत अंक लाते हुए विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया. खुशबू की इस सफलता पर जहां परिजन गौरवान्वित महसूस कर रहे है, वहीं विद्यालय का भी मान बढ़ा है. खुशबू के पिता रंजीत प्रसाद साह पारा शिक्षक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंडराजकीय कृत उच्च विद्यालय की छात्रा तेलियाचक बाजार की खुशबू कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 82.8 प्रतिशत अंक लाते हुए विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया. खुशबू की इस सफलता पर जहां परिजन गौरवान्वित महसूस कर रहे है, वहीं विद्यालय का भी मान बढ़ा है. खुशबू के पिता रंजीत प्रसाद साह पारा शिक्षक हैं. वह देश सेवा के लिए आइएएस बनना चाहती है. वहीं मीना कुमारी ने 401 अंक लाकर विद्यालय में दूसरा स्थान पर रही. मीना के पिता पेशे से कुम्हार हैं. मीना की इच्छा इंजीनियर बनने की है. 78.4 प्रतिशत अंक लाकर प्रीति प्रिया ने विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. आगे चल कर शिक्षा के क्षेत्र में जाने की चाह रखने वाले प्रीति के माता-पिता शिक्षक हैं. विद्यालय में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले जितेंद्र मंडल ने 78.2 प्रतिशत अंक हासिल किया. जितेंद्र का एक मात्र ध्येय डॉक्टर बनाने की है. वहीं 374 अंक लाकर सौरभ कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया है. अपने बेटे की सफलता से पिता खुश है. इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाकर कुछ खास करने की इच्छा रखता है.————————फोटो 29 डीएमके काठीकुंड 1 सौरव कुमार 2 खुशबू कुमारी 3 मीना कुमारी 10 जितेंद्र मंडल 11 प्रीति प्रिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola