कैम्पस// आइएचएस के एक्जिक्युटिव मेंबर की दौड़ में हैं दुमका के डॉ सुरेंद्र झा

Published at :29 Apr 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
कैम्पस// आइएचएस के एक्जिक्युटिव मेंबर की दौड़ में हैं दुमका के डॉ सुरेंद्र झा

पूरे देश से 20 एक्जिक्युटिव मेंबर का होता है चुनावजून महीने में चुनाव होने की संभावना2008 से झारखंड से निर्वाचित होने वाले इकलौते हैं डॉ सुरेंद्र ———————————-प्रतिनिधि, दुमकासिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सह एसपी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुरेंद्र झा अखिल भारतीय स्तर की संस्था इंस्टीच्युट ऑफ हिस्टॉरिकल स्टडीज कोलकाता के एक्जिक्युटिव […]

विज्ञापन

पूरे देश से 20 एक्जिक्युटिव मेंबर का होता है चुनावजून महीने में चुनाव होने की संभावना2008 से झारखंड से निर्वाचित होने वाले इकलौते हैं डॉ सुरेंद्र ———————————-प्रतिनिधि, दुमकासिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सह एसपी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुरेंद्र झा अखिल भारतीय स्तर की संस्था इंस्टीच्युट ऑफ हिस्टॉरिकल स्टडीज कोलकाता के एक्जिक्युटिव मेंबर की दौड़ में हैं. वे पिछले दो सत्रों से इस पद पर झारखंड से अकेले निर्वाचित होते रहे हैं. 2008 से लगातार वे इसके एक्जिक्यूटिव मेंबर हैं. तीन-तीन साल के लिए इंस्टीच्यूट ऑफ हिस्टॉरिकल स्टडीज की कार्यकारिणी गठित होती है, जिसमें बीस सदस्यों के अलावा एक निदेशक होते हैं. दस सदस्यों का निर्वाचन केवल पश्चिम बंगाल क्षेत्र से होता है, जबकि शेष दस सदस्य पूरे भारत से निर्वाचित होते हैं. इसके चुनाव में वही पात्र हो सकते हैं, जो इस संस्थान के आजीवन सदस्य हैं. झारखंड जैसे प्रांत में इसके तकरीबन दो दर्जन सदस्य तथा पूरे भारत में तकरीबन 600 सदस्य हैं. जून महीने में आइएचएस का लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचन होगा. 65 साल पुरानी इस संस्था का उद्देश्य इतिहास एवं ऐतिहासिक शोध को बढ़ावा देना है. यह संस्था जनरल भी प्रकाशित करती रही है.——————-कैम्पस-डॉ सुरेंद्र झा—————-एनओसी के लिए दिया आवेदनदुमका . देवघर के रिखिया स्थित शिवम कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने बीएड की पढ़ाई चालू करने के लिए तथा एनसीटीई से मान्यता प्राप्त करने के लिए सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पास अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया है. एनओसी मिलने के बाद ही उक्त संस्था एनसीटीई से मान्यता के लिए अपना आवेदन दे पायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola