दान पत्र वासिंदों को मिले जाति व निवासी प्रमाण पत्र, नहीं तो होगा चक्का जाम

Published at :26 Apr 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
दान पत्र वासिंदों को मिले जाति व निवासी प्रमाण पत्र, नहीं तो होगा चक्का जाम

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड दान पत्र वासिंदा संघ की बैठक रविवार को बाउरीपाड़ा के भगवान नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में देवेंद्र पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संघ द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास को सौंपे गये छह सूत्री मांगों पर अब तक किसी प्रकार की पहल नहीं किये जाने पर क्षोभ जताया गया. साथ ही सभी दान […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड दान पत्र वासिंदा संघ की बैठक रविवार को बाउरीपाड़ा के भगवान नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में देवेंद्र पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संघ द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास को सौंपे गये छह सूत्री मांगों पर अब तक किसी प्रकार की पहल नहीं किये जाने पर क्षोभ जताया गया. साथ ही सभी दान पत्र वाशिंदों को जाति, निवासी व आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की गई. श्री पोद्दार ने बताया कि दान पत्र वासिंदों को उपरोक्त प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने की वजह से बैंकों में ऋण नहीं दिया जाता है और शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल पा रही है, इसके लिए सरकार जिम्मेवार हैं. उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस ओर सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो संघ मशाल जुलूस एवं चक्का जाम आंदोलन करने को बाध्य होगी. जिसमें अनिल कुमार राय, अजय कुमार सिंह, हैदर अली, सुचित्रा साहा, विजय कुमार श्रीवास्तव, अहिल्या देवी, ममता देवी, रूपा साव, अंजना देवी, जीवन प्रसाद साह, बबलू पाठक, राखी देवी, नेहा देवी, अमित कुमार सिंह, लगन चंद्र मल्लाह, राकेश कुमार पासवान, राजेश कुमार साह, संजय कुमार सिन्हा, जितेंद्र कुमार गुप्ता, इंदू कुमारी, पवन सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola