चांदपुर में सोनामुनी व शंकरपुर में सरोला बनी सेविका

Published at :23 Apr 2015 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
चांदपुर में सोनामुनी व शंकरपुर में सरोला बनी सेविका

शिकारीपाड़ा . प्रखंड के मलूटी पंचायत के चांदपुर व शंकरपुर में सविका चयन के लिए बुधवार को ग्रामसभा का आयोजन संबंधित ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में किया गया. ग्रामसभा में चांदपुर से ललिता हेंब्रम, सोनामुनी हांसदा मेरी हेलेन हांसदा ने आवेदन किया था, जिसमें सोनामुनी हांसदा का चयन किया गया. वहीं शंकर में सरोला हेंब्रम […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा . प्रखंड के मलूटी पंचायत के चांदपुर व शंकरपुर में सविका चयन के लिए बुधवार को ग्रामसभा का आयोजन संबंधित ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में किया गया. ग्रामसभा में चांदपुर से ललिता हेंब्रम, सोनामुनी हांसदा मेरी हेलेन हांसदा ने आवेदन किया था, जिसमें सोनामुनी हांसदा का चयन किया गया. वहीं शंकर में सरोला हेंब्रम व एलिना सोरेन ने आवेदन किया था, जिसमें से सरोला हेंब्रम का चयन किया गया. ग्रामसभा में सीओ मोहनलाल मरांडी, पंचायत के मुखिया श्याम मरांडी, चांदपुर के ग्राम प्रधान माइकल किस्कू, शंकरपुर के ग्राम प्रधान गोप बास्की, महिला पर्यवेक्षिका किरण भेंगरा, अनिता लकड़ा व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola