रांंची की टीम ने किया विद्यालय चलें चलायें अभियान का अनुश्रवण

Published at :23 Apr 2015 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
रांंची की टीम ने किया विद्यालय चलें चलायें अभियान का अनुश्रवण

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड में चल रहे विद्यालय चले चलायें अभियान का बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के अतिरिक्त वित्त नियंत्रक ओम प्रकाश मिश्र व टीम ने अनुश्रवण किया. क्रम में उन्होंने राजकीय मध्य विद्यालय सरायदहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालीजोर, कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय शिकारीपाड़ा व नव सृजित प्राथमिक विद्यालय जामुगुडि़या का अनुश्रवण किया. नव […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड में चल रहे विद्यालय चले चलायें अभियान का बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के अतिरिक्त वित्त नियंत्रक ओम प्रकाश मिश्र व टीम ने अनुश्रवण किया. क्रम में उन्होंने राजकीय मध्य विद्यालय सरायदहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालीजोर, कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय शिकारीपाड़ा व नव सृजित प्राथमिक विद्यालय जामुगुडि़या का अनुश्रवण किया. नव सृजित प्राथमिक विद्यालय जामुगुडि़या में 104 नामांकित बच्चों में 30 बच्चों की उपस्थिति पाई गई तथा वर्ष 2014 15 के 21 छीजित बच्चों में 17 का नामांकन कराया गया. श्री मिश्रा ने विद्यालय के सचिव षष्टी साहा को प्रयास कार्यक्रम के तहत बच्चों के ठहराव के लिए रुचिकर भोजन व सही ढंग से पढ़ाई करने व शेष 4 छीजित बच्चों का नामांकन कराने का निर्देश दिया. विद्यालय सचिव ने बताया कि गांव में शादी व यज्ञ होने की वजह से बच्चों की उपस्थिति की संख्या कम हुई है. मौके पर झारखंड शिक्षा परियोजना के जिला लेखा पदाधिकारी रामसुंंदर शर्मा, प्रखंड के बीपीओ सज्जन कुमार मिश्रा, सीआरपी अनिरुद्ध प्रसाद साह, दिवेश कुमार रघु एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे. ……………फोटो 22 शिकारीपाड़ा 1 अनुश्रवण करते टीम व अन्य. ……………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola