पृथ्वी दिवस पर सेमिनार का आयोजन

Published at :23 Apr 2015 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस पर सेमिनार का आयोजन

पौधारोपण व वृक्षों के संरक्षण पर जोरप्रतिनिधि, दुमका विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को राजेंद्र सेवा मिशन द्वारा नकटी स्थित लिटिल एंजेंल्स स्कूल में हम और पृथ्वी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. संबोधित करते हुए प्राचार्य माइकल मरांडी ने कटाई पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्ष ही है, जो मानव को […]

विज्ञापन

पौधारोपण व वृक्षों के संरक्षण पर जोरप्रतिनिधि, दुमका विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को राजेंद्र सेवा मिशन द्वारा नकटी स्थित लिटिल एंजेंल्स स्कूल में हम और पृथ्वी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. संबोधित करते हुए प्राचार्य माइकल मरांडी ने कटाई पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्ष ही है, जो मानव को सब कुछ देता है और मानव ही इसे समाप्त करने पर तुले हुए हैं. इससे पर्यावरण पर खतरा उत्पन्न हो गया है. वहीं सचिव इग्निता मुर्मू ने सभी छात्रों को अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा लगाने का आह्वान किया और कहा कि वृक्ष है तभी पृथ्वी है, इसलिए वृक्षों का संरक्षण जरूरी है. सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आज जिस अनुपात में वृक्षों की कटाई हो रही है, उस अनुपात में पौधारोपण नहीं हो रहा है. पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा, अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो मानव जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है. अवसर पर राजेंद्र सेवा मिशन द्वारा स्कूल में वृक्ष बैंक खोला गया और छात्र छात्राओं के बीच पासबुक वितरण किया गया. जिसमें रूपलाल हांसदा, मनीषा टुडू, आशिष किस्कू, विनोद टुडू, राहुल सोरेन आदि शामिल हैं. सभी बच्चों ने पौधारोपण किया और अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया. मौके पर विमल मुर्मू, पौलुस हांसदा, अनिल हेंब्रम, आशा मुर्मू, जसमीन सोरेन, रवि कुमार, संजय मुर्मू, शंकर मुर्मू, ब्रनटियुस मुर्मू, मृदुला मुर्मू आदि मौजूद थे. ……………………………फोटो22-दुमका-पृथ्वी दिवस—————–वृक्षारोपण करते अतिथिगण.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola