ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल

Published at :23 Apr 2015 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल

रानीश्वर. मसानजोर थाना क्षेत्र के धाजापाड़ा के पास मंगलवार की देर रात मकई से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है़ दुर्घटना से चालक का एक हाथ कट गया. घटना की खबर मिलते ही मसानजोर पुलिस घायल चालक को इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल में भर्ती […]

विज्ञापन

रानीश्वर. मसानजोर थाना क्षेत्र के धाजापाड़ा के पास मंगलवार की देर रात मकई से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है़ दुर्घटना से चालक का एक हाथ कट गया. घटना की खबर मिलते ही मसानजोर पुलिस घायल चालक को इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक बिहार के सीवान जिले से मकई लाद कर कोलकाता जा रहा था़ धाजापाड़ा गांव के पास ट्रक अनियंतित्र होकर पलट गया और सड़क किनारे आम के पेड़ पर धक्का मारते हुए एक घर में घुस गया. हालांकि मकान को क्षति नहीं हुई है़ खलासी बाल-बाल बच गया है़———————फोटो 22 डीएमके/रानीष्वरधाजापाड़ा में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola