16 पंचायतों को मिलेगी बीआरजीएफ की राशि

रानीश्वर . प्रखंड प्रमुख के कार्यालय परिसर में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख पूनम मुर्मू की अध्यक्षता में की गयी़ जिसमें रानीश्वर प्रखंड को प्राप्त 22 लाख रुपये में से विकास कार्य के लिए गोबिंदपुर पंचायत को छोड़ कर 16 पंचायतों को एक-एक लाख का आवटंन दिये जाने का निर्णय लिया गया़ […]
रानीश्वर . प्रखंड प्रमुख के कार्यालय परिसर में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख पूनम मुर्मू की अध्यक्षता में की गयी़ जिसमें रानीश्वर प्रखंड को प्राप्त 22 लाख रुपये में से विकास कार्य के लिए गोबिंदपुर पंचायत को छोड़ कर 16 पंचायतों को एक-एक लाख का आवटंन दिये जाने का निर्णय लिया गया़ शेष छह लाख रुपये खर्च करने का बाद में निर्णय लिया जायेगा़ गोबिंदपुर पंचायत में बीआरजीएफ की योजना पारित नहीं रहने के कारण उस पंचायत को बीआरजीएफ का फंड आवटिंत नहीं किया गया है़ जनवितरण प्रणाली के दुकानों के माध्यम से बीपीएल कार्डधारियों के बीच दो धोती साड़ी के बदले एक ही धोती या साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया है. वहीं प्रखंड क्षेत्र में खराब चापानलों की मरम्मती के लिए भी निर्णय लिया गया़ बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जैनुल आवेदिन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ज्योतिन टुडू, प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी डॉ आसीफ अहमद, उप प्रमुख विनोद हेंब्रम, सदस्य मो नौशाद शेख, विनोद टुडू आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










