पुलिस को देख भागने लगे दोनों अभियुक्त

Published at :09 Apr 2015 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को देख भागने लगे दोनों अभियुक्त

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा पुलिस ने जिन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, वे उस इलाके में चल रहे निर्माण कार्यो से नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने के कार्य में पिछले कुछ महीनों से लगे हुए थे. मंगलवार को इन दोनों की गिरफ्तारी नाटकीय अंदाज में हुई. मिली जानकारी के मुताबिक शिकारीपाड़ा […]

विज्ञापन
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा पुलिस ने जिन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, वे उस इलाके में चल रहे निर्माण कार्यो से नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने के कार्य में पिछले कुछ महीनों से लगे हुए थे. मंगलवार को इन दोनों की गिरफ्तारी नाटकीय अंदाज में हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लौड़ीपहाड़ी व मलुटी के बीच हवाई अड्डा के पास मंगलवार की देर शाम सहायक अवर निरीक्षक मिनासी किस्कू एक मामले की अनुसंधान में मलुटी जा रहे थे. हवाई अड्डा के पास पुलिस गाड़ी को देखकर वहां से मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति अचानक भागने लगे. उसी क्रम में बाइक के गिर जाने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान बाइक सवार लखींद्र राय उर्फ डॉक्टर राय उर्फ जमाय के क मर से लोडेड एक देशी पिस्तौल व दो मोबाइल बरामद किया. लखिंद्र गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पलासबनी गांव के रहने वाला है, जबकि दूसरा सुनील हेम्ब्रम शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के घोषालपुर गांव का रहने वाला है.
उसके पास से पुलिस एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, 25 नक्सली संगठन के लैटर पैड तथा एक बाइक जिसका नंबर डब्ल्यूबी 54 ई 0352 बरामद किया है. एसआइ मिनासी किस्कू के बयान पर शिकारीपाड़ा थाना में गिरफ्तार दोनों के खिलाफ कांड संख्या 39/ 2015 में धारा 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola