बंदोबस्त कर्मचारियों की कलम बंद हड़ताल आश्वासन के बाद स्थगित

Published at :08 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
बंदोबस्त कर्मचारियों की कलम बंद हड़ताल आश्वासन के बाद स्थगित

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य भू-माप एवं बंदोबस्त सह चकबंदी कर्मचारी संघ द्वारा बुधवार को कलम बंद हड़ताल संरक्षक तारणी प्रसाद कामत व संघ के अध्यक्ष शांति प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में की गयी. हड़ताल के पहले ही दिन ही संघ के शिष्टमंडल को बंदोबस्त पदाधिकारी ने वार्ता के लिए बुलाया और संघ की मांगों को […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य भू-माप एवं बंदोबस्त सह चकबंदी कर्मचारी संघ द्वारा बुधवार को कलम बंद हड़ताल संरक्षक तारणी प्रसाद कामत व संघ के अध्यक्ष शांति प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में की गयी. हड़ताल के पहले ही दिन ही संघ के शिष्टमंडल को बंदोबस्त पदाधिकारी ने वार्ता के लिए बुलाया और संघ की मांगों को पूरा करने का आश्वासन लिखित देने के बाद स्थगित कर दिया. इन मांगों पर सहमति बनीबंदोबस्त कार्यालय में कार्यों का संपादन सर्वे सेटलमेंट मैनुअल व तकनीकी नियमावली के अनुरूप करायी जाय, प्रशाखा में शिविरों में यथा संभव संवर्ग व कार्यभार के अनुसार कर्मचारियों का पदस्थापन करायी जाय, कार्यालय में पेयजल की व्यवस्था करायी जाय व किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति एक से अधिक स्थानों पर नहीं करने आदि मांगों पर बनी सहमति. साथ ही अनुसेवक इस्माइल मुर्मू को सेवा पुस्त जल्द खोजने का निर्देश देते हुए निर्णय लिया गया कि श्री मुर्मू के सेवानिवृत्ति की तिथि को देखते हुए सेवा पुस्त की उपलब्ध छाया प्रति के आधार पर पूर्ण निर्माण कराया जायेगा. मौके पर तारणी प्रसाद कामत, माधव सिंह, राजीव नयन तिवारी, शांति प्रसाद मिश्र, ओम प्रकाश चौबे, राजेंद्र कुमार पांडेय, प्राण मोहन मुर्मू, रामानंद मिश्र, गोपाल चंद्र झा, राजीव रंजन मिश्र, पार्थ सारथी सेन, प्रमोद मिश्र, कुमार पुष्पक, विजय वर्मा, आलोक सिन्हा, देवेश वर्माख् नवीन रजक, अरुण साफीअविनाश कुमार, संजय माल पहाडि़या आदि मौजूद थे……………………………फोटो- ए-5/6———————-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola