आर्सेनिकयुक्त पानी पीने से हड्डी हुई टेढ़ी!

रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड की सादीपुर पंचायत के पाथरबागान टोले के डेढ़ दर्जन पुरुष व महिलाओं की कमर, रीढ़ व गर्दन टेढ़ी हो गयी है़ मयुराक्षी नदी के किनारे बसे इस टोले में गाड़े गये चापानलों का पानी पीने से ऐसा हुआ है, यह खुद ग्रामीण कह रहे हैं. कमर दर्द के कारण ऐसे लोगों […]
रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड की सादीपुर पंचायत के पाथरबागान टोले के डेढ़ दर्जन पुरुष व महिलाओं की कमर, रीढ़ व गर्दन टेढ़ी हो गयी है़ मयुराक्षी नदी के किनारे बसे इस टोले में गाड़े गये चापानलों का पानी पीने से ऐसा हुआ है, यह खुद ग्रामीण कह रहे हैं. कमर दर्द के कारण ऐसे लोगों को उठने बैठने में भी परेशानी हो रही है़
इस बीमारी से पीड़ित सतीलाल राय ने बताया गांव में जब चापानल नहीं था़, उस समय वे सभी कुआं का पानी या मयुराक्षी नदी का पानी पीते थ़े तब किसी भी ग्रामीण को यह बीमारी नहीं थी़ वे कहते हैं कि जब से उनलोगों ने चापानल का पानी पीना शुरू किया है, तभी से ही कमर व गर्दन टेड़ी होनी शुरू हो गयी है. तीस साल की उम्र पार होते ही इसका असर शुरू हो जाता है़ सतीलाल राय ने बताया कि यह कौन सी बीमारी है इसका पता नहीं है़ गरीबी के कारण बाहर जाकर इलाज भी नहीं करा पाते हैं.
बैठने में काफी दिक्कत हो रही है़ लिहाजा बैठने के लिए एक बछड़ा बेच कर प्लास्टिक की कुरसी उन्हें खरीदनी पड़ी है. जिन लोगों का कमर ज्यादा टेढ़ी हो गयी है, वह तो काम भी नहीं कर पाते हैं़ गांव के सतीलाल राय, दु:खहरन राय, चंचला राय, सुदेव राय की उम्र पचास से साठ साल के बीच है़ ये लोग कुछ भी काम नहीं कर पाते हैं. गांव के पवित्र राय, लखी राय, संध्या राय, भाषानी राय, सरस्वती राय, चंचला राय, ममता राय, स्वपन राय, सुदेव राय, बबलू राय, खेजुरे राय, जिरिया राय, सविता राय, अजीत राय भी दुखहरण व सतीलाल की तरह पीड़ित है़
क्या कहते हैं चिकित्सक
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जैनुल आवेदिन ने बताया कि ऐसी परेशानी आर्सेनिक की वजह से हो सकती है. पहले वहां के पानी की जांच करानी होगी तथा पीड़ित ग्रामीणों की समस्या भी देखना होगा, तभी कारण का पता चल सकेगा. उन्होंने कहा कि पानी में आर्सेनिक पाये जाने पर भी हड्डी टेढ़ी हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










