दुष्कर्म का मामला दर्ज

दुमका. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा चपुडि़या गांव की एक विवाहिता ने अपने पहले पति गोगो टुडू के खिलाफ दुश्कर्म का मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी में पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 1999 में गोगो टुडु से हुई थी. षादी के कुछ माह बाद पति ने उसे छोड़ दिया.वर्ष 2001 में पीडि़ता ने […]
दुमका. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा चपुडि़या गांव की एक विवाहिता ने अपने पहले पति गोगो टुडू के खिलाफ दुश्कर्म का मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी में पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 1999 में गोगो टुडु से हुई थी. षादी के कुछ माह बाद पति ने उसे छोड़ दिया.वर्ष 2001 में पीडि़ता ने दूसरी शादी कर ली थी. 29 मार्च को जब वह अपनी बेटी का नामांकन फार्म लेने के लिए रानीश्वर के कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय गयी तो वहां पहले से मौजूद गोगो टुडु ने उसे पुराने प्रेम का हवाला देते हुए मोटरसाइकिल पर बैठा कर अपने साथ घर ले गया. आरोप है कि तीन दिनों तक उसके साथ यौन संबंध बनाने के बाद गोगो ने उसे 31 मार्च के शाम छोड़ दिया, जिसकी जानकारी उसने घर जाकर दूसरे पति को दी. दुष्कर्म के लिखित आवेदन पर शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए दुमका भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










