किसानों को मिली ओल की खेती की जानकारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Mar 2015 9:00 AM
विज्ञापन

नोनीहाट : नावार्ड द्वारा गुरुवार को जरमुंडी प्रखंड के पेटसार गांव में शास्त्री किसान क्लब से जुड़े किसानों को ओल, अदरख, हल्दी और आम की खेती की नयी तकनीक से अवगत कराया गया. इस कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम नवीन चंद्र झा और एके सहाय ने किसानों को खेती के उन्नत तरीके के बारे में […]
विज्ञापन
नोनीहाट : नावार्ड द्वारा गुरुवार को जरमुंडी प्रखंड के पेटसार गांव में शास्त्री किसान क्लब से जुड़े किसानों को ओल, अदरख, हल्दी और आम की खेती की नयी तकनीक से अवगत कराया गया. इस कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम नवीन चंद्र झा और एके सहाय ने किसानों को खेती के उन्नत तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि 500 ग्राम के ओल की रोपाई कर डीएपी यूरिया और पोटाश 100 ग्राम व थेमेड 25 ग्राम डाला जाना चाहिए. उन्होंने बेबीस्टीन 2जी से बीज उपचार करना है. इस कार्यक्रम में किरण स्वयंसेवी संस्था के मुख्य सचेतक आरती वर्मा, सहायक रामाकांत शर्मा और ग्राम प्रधान उमेश राय, वार्ड सदस्य मन्नू लायक, सिकंदर मांझी, प्रधान हेंब्रम, मो महमूद,शीतल मांझी, राजेश झा वगैरह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










