आसनसोल कुरूवा पंचायत में पेयजल संकट

Updated at :27 Mar 2015 12:05 AM
विज्ञापन
आसनसोल कुरूवा पंचायत में पेयजल संकट

जामा. पंचायत के आसनसोल कुरुवा अंतर्गत मौजा बसकिया, तीनघरा व गड़गडि़या में पेयजल संकट है. करीब 350 की आबादी वाले इस गांव में आधे किलोमीटर की दूरी पर मात्र एक ही चापानल है. ग्रामीण पेयजल के लिए इतनी दूरी तय कर साइकिल व माथे पर पानी ढोकर लाते हैं. जबकि खेतों के पानी से दैनिक […]

विज्ञापन

जामा. पंचायत के आसनसोल कुरुवा अंतर्गत मौजा बसकिया, तीनघरा व गड़गडि़या में पेयजल संकट है. करीब 350 की आबादी वाले इस गांव में आधे किलोमीटर की दूरी पर मात्र एक ही चापानल है. ग्रामीण पेयजल के लिए इतनी दूरी तय कर साइकिल व माथे पर पानी ढोकर लाते हैं. जबकि खेतों के पानी से दैनिक कार्य करने को विवश हैं. ग्रामीण डोमन राय, जगदेव राय, लाल मोहन मिर्धा, बिंदु मिर्धा आदि जल संकट दूर करने की मांग जिला प्रशासन से की है. तीनघरा दस चापानलों में से 6 चापानल खराब पड़े हैं. जबकि गड़गडि़या के आदिवासी टोला में 6 घर हैं जहां पेयजल के लिए एक चापालन था, जो खराब पड़ा है. वहीं इसी गांव के उपरटोला में 150 की आबादी पर मात्र एक चापानल है. मुखिया महारानी पॉवरिया ने चापानलों को ठीक कराने की पहल करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola