वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य आरंभ

प्रतिनिधि, दुमका प्लस टू नेशनल स्कूल में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य आरंभ कर दिया गया है. इसका शुभारंभ कार्यशाला का आयोजन कर किया गया. कार्यशाला का उदघाटन मुख्य अतिथि झारखंड अधिविद्य परिषद के विशेष कार्य पदाधिकारी प्रो मदनेश्वर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र सिंकु, प्राचार्य सह मूल्यांकन निदेशक अजय कुमार गुप्ता व […]
प्रतिनिधि, दुमका प्लस टू नेशनल स्कूल में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य आरंभ कर दिया गया है. इसका शुभारंभ कार्यशाला का आयोजन कर किया गया. कार्यशाला का उदघाटन मुख्य अतिथि झारखंड अधिविद्य परिषद के विशेष कार्य पदाधिकारी प्रो मदनेश्वर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र सिंकु, प्राचार्य सह मूल्यांकन निदेशक अजय कुमार गुप्ता व झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन दिलीप कुमार झा ने एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत भोला प्रसाद भगत ने किया. कार्यशाला में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सिंकु ने प्रधान परीक्षक व परीक्षकों को जैक द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरश: पालन करने, वीक्षकों को 10 बजे से 4 बजे तक मूल्यांकन केंद्र से बाहर नहीं निकलने और किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं आने देने का निर्देश दिया. प्रो मदनेश्वर चौधरी ने उपस्थित सभी वीक्षकों को मूल्यांकन के दौरान मोबाइल का प्रयोग नहीं करने की बात कही. वहीं राज्याध्यक्ष श्री महतो ने निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा. कार्यशाला में उपस्थित वरीय शिक्षक जय प्रकाश झा जयंत ने सभी वीक्षकों को स्टेप वाइज मार्किंग करने व प्राप्तांक में ओवर राइटिंग नहीं करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










