लीड// मंदिर का पट खुला, कालरात्रि दुर्गा की हुई पूजा

Updated at :26 Mar 2015 10:03 PM
विज्ञापन
लीड// मंदिर का पट खुला, कालरात्रि दुर्गा की हुई पूजा

संवाददाता, दुमकादुमका में वासंतिक नवरात्र पर गुरुवार को मां दुर्गा के कात्यायनी और कालरात्रि स्वरूप की पूजा हुई. शहर के दुर्गास्थान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरुवार को मंदिर का पट खोला गया. देवी दुर्गा की यहां विशाल प्रतिमा स्थापित की गयी है. पूजा और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में यहां भक्तों का […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकादुमका में वासंतिक नवरात्र पर गुरुवार को मां दुर्गा के कात्यायनी और कालरात्रि स्वरूप की पूजा हुई. शहर के दुर्गास्थान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरुवार को मंदिर का पट खोला गया. देवी दुर्गा की यहां विशाल प्रतिमा स्थापित की गयी है. पूजा और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में यहां भक्तों का सुबह से लेकर देर शाम तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. दुर्गास्थान मंदिर में सप्तमी की पूजा 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलता रहा. शाम में आरती भी हुई. बांका से आये पुरोहित विवेकानंद मिश्र एवं पश्चिम बंगाल से आये पंडित सुभाष ठाकुर ने आज के समस्त अनुष्ठान संपन्न करवाये. महाअष्ठमी पूजा शुक्रवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी तथा 10 बजे डलिया संकल्प कराया जायेगा. नवमी पूजा शनिवार को होगी. उस दिन अपराह्न 1 बजे तक पूजा अनष्ठान चलेगा. 12.30 बजे बलि पूजा होगी. रविवार को दशमी के दिन 12 बजे कलश विसर्जन के लिए शोभा यात्रा निकाली जायेगी, जबकि प्रतिमा विसर्जन एकादशी को किया जायेगा. दुर्गास्थान में चैती दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में अध्यक्ष संजय रक्षित, सचिव सुनीति मोदी, कोषाध्यक्ष शिवशंकर जायसवाल, विरेंद्र सिंह, मृगांक रक्षित आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.——————————-26-दुमका -दुर्गापूजादुमका के दुर्गास्थान में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola