पेज-4// भागवत श्रवण से ईश्वर के स्वरूप का होता है दर्शन: पंडित फणिभूषण

प्रतिनिधि, सरैयाहाटचिहुंटिया गांव स्थित भुवनेश्वरनाथ मंदिर परिसर में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन मंगलवार रात कथावाचक पंडित फणिभूषण जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर की भक्ति करने से सदा शांति व सुख मिलता है. कहा कि भूखा मनुष्य ही रोटी का मूल्य जानता है, करोड़ों रुपये में से दस पांच […]
प्रतिनिधि, सरैयाहाटचिहुंटिया गांव स्थित भुवनेश्वरनाथ मंदिर परिसर में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन मंगलवार रात कथावाचक पंडित फणिभूषण जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर की भक्ति करने से सदा शांति व सुख मिलता है. कहा कि भूखा मनुष्य ही रोटी का मूल्य जानता है, करोड़ों रुपये में से दस पांच लाख का दान देना सरल है. अपना पूरा धन दान करने वाले उदार भी मिल सकते हैं. लेकिन जब अन्न के बिना प्राण निकल रहे हो तब अपना पेट काटकर दान करने वाले महापुरुष विरले ही होते हैं. उन्होंने कहा कि ईश्वर का ध्यान व उनकी साधना तथा अच्छे कर्म से दुखों का नाश होता है. भागवत श्रवण व भजन कीर्तन में आते रहने से कभी न कभी ईश्वर प्राप्ति के अधिकारी बन जायेंगे. यह यज्ञ भक्त रामकिंकर यादव व ग्रामीण के सहयोग से किया जा रहा है. इस भागवत कथा यज्ञ में काफी संख्या में महिला व पुरुष उमड़ रहे हैं. यह भागवत कथा यज्ञ 27 मार्च तक चलेगा. –फोटो—सरैयाहाट-1/2
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










