पेज-3//प्रताड़ना के मामले में पति गिरफ्तार, गया जेल

Updated at :26 Mar 2015 8:03 PM
विज्ञापन
पेज-3//प्रताड़ना के मामले में पति गिरफ्तार, गया जेल

पति ठाकुर मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजाबेटे की मौत के बाद लगातार किया जाने लगा था प्रताडि़तपति ने ससुराल से निकाल दिया था और दूसरी शादी भी कर ली थी—————————प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाशिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सैयरादहा गांव की रानी सोरेन (27) ने अपने पति ठाकुर मरांडी पर प्रताडि़त कर घर से निकाल देने […]

विज्ञापन

पति ठाकुर मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजाबेटे की मौत के बाद लगातार किया जाने लगा था प्रताडि़तपति ने ससुराल से निकाल दिया था और दूसरी शादी भी कर ली थी—————————प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाशिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सैयरादहा गांव की रानी सोरेन (27) ने अपने पति ठाकुर मरांडी पर प्रताडि़त कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है. मामले में उसने थाना में प्रताड़ना के मामले में पति पर प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसके बाद उसके पति ठाकुर मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर तुरंत जेल भेज दिया.रानी सोरेन ने बताया कि उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व ठाकुर मरांडी के साथ हुई थी. तीन साल पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन उस बच्चे ने जन्म लेने के साथ ही दम तोड़ दिया था. इस घटना के बाद से ही उसका पति मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगा. 2014 में उसने दूसरी शादी भी कर तथा उसे ससुराल से भगा दिया. गांव में संबंध में पंचायती भी हुई, लेकिन पति ने रखने से इंकार कर दिया. थाना में ठाकुर मरांडी के विरुद्ध कांड संख्या 32/15 में दफा 498 ए व 494 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया तथा अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola