पेज-3// 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Updated at :26 Mar 2015 8:03 PM
विज्ञापन
पेज-3// 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड के कमरडीहा गांव की घटना पीडि़ता की बड़ी बहन की शादी के लिए परिजन गये थे लड़का देखने दूसरे गांवबनिया गांव के 35 वर्षीय युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज———————प्र्रतिनिधि, सरैयाहाटसरैयाहाट थाना क्षेत्र के कमरडीहा गांव में बारह वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस […]

विज्ञापन

दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड के कमरडीहा गांव की घटना पीडि़ता की बड़ी बहन की शादी के लिए परिजन गये थे लड़का देखने दूसरे गांवबनिया गांव के 35 वर्षीय युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज———————प्र्रतिनिधि, सरैयाहाटसरैयाहाट थाना क्षेत्र के कमरडीहा गांव में बारह वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में पीडि़त बच्ची के पिता ने सरैयाहाट थाना में बनिया गांव के ही 35 वर्षीय शिवचरण मरांडी पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक गुरुवार को उक्त बच्ची की बड़ी बहन की शादी के लिए सभी परिजन लड़का देखने दूसरे गांव गये हुए थे. घर पर बच्ची को अकेला देख शिवचरण मरांडी ने बच्ची के मंुह में कपड़ा बांध कर उससे दुष्कर्म किया. इसकी जानकारी पीडि़त बच्ची ने तब परिजनों को दी, जब वे लड़का देखने के बाद वापस घर लौटे. सरैयाहाट थाना जाकर पिता ने उक्त आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल दुमका भेज दिया गया है. आरोपी फरार है.– ——————-”मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा. जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा”अनूप टी मैथ्यू, एसपी, दुमका——————-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola