एनआरएचएम कर्मियों का आंदोलन 28 को रांची में

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक पिछले दिनों डायग्नोस्टिक सेंटर में विनीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संघ की मजबूती को लेकर संघ कमेटी गठित की गई. इसमें विनीता कुमारी को जिलाध्यक्ष, रूपम कुमारी को सचिव, सरिता कुमारी को कोषाध्यक्ष, शिलवंती सोरेन को सह कोषाध्यक्ष चुना गया. जिलाध्यक्ष विनीता कुमारी […]
प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक पिछले दिनों डायग्नोस्टिक सेंटर में विनीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संघ की मजबूती को लेकर संघ कमेटी गठित की गई. इसमें विनीता कुमारी को जिलाध्यक्ष, रूपम कुमारी को सचिव, सरिता कुमारी को कोषाध्यक्ष, शिलवंती सोरेन को सह कोषाध्यक्ष चुना गया. जिलाध्यक्ष विनीता कुमारी ने अब तक एएनएम द्वारा अनुबंध पर कार्य कराये जाने पर चिंता प्रकट की और सरकार से एएनएम को नियमित करने की मांग पर चर्चा की. बैठक में इन मांगों को लेकर 28 मार्च को रांची में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने इसके लिए जिले के सभी एएनएम को रांची कूच करने की अपील की. मौके पर रीता कुमारी, शिलवंती मरांडी, सुसरना सोरेन, किरण कुमारी, रेशमा टुडू, प्रेमलता मुर्मू आदि मौजूद थीं. ……………………फोटो 25 दुमका 20बैठक करतीं एएनएम…………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










