पेज-3// आयुक्त ने महिला पर्यवेक्षिकाओं को दिया नियुक्ति पत्र

Updated at :25 Mar 2015 10:05 PM
विज्ञापन
पेज-3// आयुक्त ने महिला पर्यवेक्षिकाओं को दिया नियुक्ति पत्र

दुमका: प्रमंडलीय आयुक्त फिदेलिस टोप्पो ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत नव चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को हुई काउंसेलिंग के उपरांत 25 जनवरी को मुख्यमंत्री ने दुमका में नियुक्ति पत्र प्रदान किया था. उस वक्त कई […]

विज्ञापन

दुमका: प्रमंडलीय आयुक्त फिदेलिस टोप्पो ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत नव चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को हुई काउंसेलिंग के उपरांत 25 जनवरी को मुख्यमंत्री ने दुमका में नियुक्ति पत्र प्रदान किया था. उस वक्त कई नव चयनित पर्यवेक्षिकाएं अपना नियुक्ति पत्र नहीं ले सकी थीं. बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में बुला कर इन सबों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

मौके पर क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी अनमोल कुमार सिंह, आयुक्त के सचिव अजय शेखर, प्रशाखा पदाधिकारी मदन मोहन झा, सचिवालय सहायक अमजद हुसैन आदि मौजूद थे. इन सभी को बुलाया गया था नियुक्ति पत्र के लिए कुंती कुमारी, रागिनी कुमारी, श्वेता गांधी, शालिनी, मृणालिनी, रश्मि रंजन, स्नेहा, करुणा कुमारी, लुईस मुर्मू, चित्रलेखा कुमारी, प्यारी गाड़ी, श्वेता निशा किंडो,कीर्ति तिर्की, रंजीता सिन्हा, किरण लकड़ा, अर्पणा तिर्की, टुसूमुनी मुर्मू, दीप्ति रंजना बाड़ा, अरुणा मिंज, मोनिता कुमारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola