महबूब शाह दाता बाबा की पुण्यतिथि पर पाथरचापुड़ी का मेला शुरू

Updated at :25 Mar 2015 7:04 PM
विज्ञापन
महबूब  शाह दाता बाबा की पुण्यतिथि पर पाथरचापुड़ी का मेला शुरू

रानीश्वर: दुमका के पड़ोसी जिला पश्चिम बंगाल के वीरभूम के पाथरचापुड़ी मेला आज बुधवार से शुरू हो गया़ बांगला पंचांग के चैत महीने के 10 तारीख से यहां प्रतिवर्ष मेला लगता है़ बांगला चैत महीने के 10 चैत को महबूब शाह दाता बाबा की पुण्यतिथि मनायी जाती है. आज से 118 साल पहले बांगला 1298 […]

विज्ञापन

रानीश्वर: दुमका के पड़ोसी जिला पश्चिम बंगाल के वीरभूम के पाथरचापुड़ी मेला आज बुधवार से शुरू हो गया़ बांगला पंचांग के चैत महीने के 10 तारीख से यहां प्रतिवर्ष मेला लगता है़ बांगला चैत महीने के 10 चैत को महबूब शाह दाता बाबा की पुण्यतिथि मनायी जाती है. आज से 118 साल पहले बांगला 1298 साल व अंग्रेजी 1892 के 10 चैत महबूब शाह का निधन हुआ था़ पाथरचापुड़ी गांव के पास एक जंगल में दाता बाबा रहते थे़.

वह एक साधक थे़ दूर-दूर तक उनकी ख्याति थी. मान्यता है कि दाता बाबा के पास पहुंचने पर लोगों की मनोकामना पूरी होती है़ ज्ञात हो कि उनकी मजार पर सालों भर हजारों की संख्या में विभिन्न जाति समुदाय के लोग पहुंच कर माथा टेकते हैं़ दस चैत से लगने वाले मेले में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड व अन्य राज्य से तथा बांगला देश से भी लोग पहुंचते हैं और मेले का आनंद उठाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola