//50 नि:शक्तों को सिखाये गये स्वरोजगार के गुर

दुमका . जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र दुमका में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन नि:शक्तों को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. इसमें पशुपालन, ब्यूटीशियन, अचार बनाना, टेडी बियर, रद्दी पेपर से मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया तथा एडीआइपी की जानकारी दी गयी. विशेष प्रशिक्षक मंतोष चौधरी ने पशुपालन […]
दुमका . जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र दुमका में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन नि:शक्तों को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. इसमें पशुपालन, ब्यूटीशियन, अचार बनाना, टेडी बियर, रद्दी पेपर से मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया तथा एडीआइपी की जानकारी दी गयी. विशेष प्रशिक्षक मंतोष चौधरी ने पशुपालन के लिए नि:शक्तों को प्रेरित किया, जबकि प्रशिक्षिका पल्लवी व वैशाखी दास ने टेडी बियर, ज्वेलेरी बॉक्स बनाने, आचार तैयार करने तथा मेंहदी लगाने का प्रशिक्षण दिया. उत्तम कुमार दे ने नि:शक्तों को पेपर से मूर्ति बनाने के तरीके बताये. इस प्रशिक्षण में नि:शक्तों को रंजीत बनर्जी ने एडीआइपी योजना तथा रेलवे पास बनाने के की जानकारी दी गई………………..फोटो24 दुमका 17 एवं 18.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










