//अधिवक्ता गोपाल पांडेय का निधन

कोर्ट प्रतिनिधि, दुमकाशहर के गौशाला रोड निवासी अधिवक्ता गोपाल पांडेय का निधन ब्रेन हेेंब्रेज से हो गया. 1990 से वकालत कर रहे स्व पांडेय का इलाज आसनसोल के अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने 23 मार्च को अंतिम सांस ली. अधिवक्ता गोपाल पांडेय के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक जताया है. अधिवक्ता संघ सभागार […]
कोर्ट प्रतिनिधि, दुमकाशहर के गौशाला रोड निवासी अधिवक्ता गोपाल पांडेय का निधन ब्रेन हेेंब्रेज से हो गया. 1990 से वकालत कर रहे स्व पांडेय का इलाज आसनसोल के अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने 23 मार्च को अंतिम सांस ली. अधिवक्ता गोपाल पांडेय के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक जताया है. अधिवक्ता संघ सभागार में के अध्यक्ष गोपेश्वर झा, सचिव सुबोध चंंद्र मंडल, अधिवक्ता उपेंद्र बिहारी लाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामधारी यादव के न्यायालय में श्री यादव सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. जिला अधिवक्ता कल्याण कोष से 20 हजार रुपये की सहायता राशि कोषाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विभीषण राउत व प्रधान लिपिक प्रियव्रत सिन्हा ने दिवंगत अधिवक्ता के घर जाकर उनकी पत्नी शकुंतला देवी और पुत्री श्रद्धा पांडेय को प्रदान किया. ………………………साइकिल सवार घायलशिकारीपाड़ा . ट्रक की चपेट में आकर एक साइकिल सवार घायल हो गया. मंगलवार को इंदरबनी गांव का सब्जी व्यापारी कालीजोर हटिया से सब्जी बेचकर लौट रहा था. इसी क्रम में वह सिमलुटी गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आ गया और घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए मोहलपहाड़ी के मसीही अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










